फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A teacher walking on the banks of Yamuna in Baghpat drowned in the swamp, went inside the mud

UP: बागपत में यमुना किनारे टहल रही शिक्षिका दलदल में धंसी, सिर तक चला गया मिट्टी के अंदर, दम घुटने से मौत

Thu, 09 Oct 2025 08:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 09 Oct 2025 08:50 PM IST
सार

Baghpat News: यमुना किनारे सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनी देवी वॉक कर रही थीं। अचानक वहां बने दलदल में वह समा गईं। किसानों ने आकर उन्हें निकाला, मगर उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: A teacher walking on the banks of Yamuna in Baghpat drowned in the swamp, went inside the mud
दलदल। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

यमुना किनारे वॉक कर रहीं रिटायर्ड शिक्षिका बेनी देवी की दलदल में फंसने से मौत हो गई। वह सिर तक मिट्टी में धंस गईं। कुछ दूरी पर काम कर रहे किसान शोर सुनकर दौड़े और बेनी देवी को निकालकर अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

खेकड़ा के पट्टी मुंडाला की सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनी देवी (74) बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे काठा गांव स्थित यमुना किनारे टहल रही थीं। वॉक करते समय अचानक वह दलदल में धंसने लगीं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े, मगर तब तक बेनी देवी पूरी तरह दलदल में समा चुकी थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बेनी देवी को दलदल से निकाला। अचेत अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला के फोटो खींचे और आसपास के थानों में भेजे। तभी खेकड़ा से एक बुजुर्ग महिला के गायब होने की जानकारी मिली। खेकड़ा थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने बेनी देवी के दामाद सुरेंद्र को फोटो दिखाकर उनकी पहचान कराई। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना था कि मुंह में पानी जाने और दम घुटने से महिला की मौत हुई है।
 
विज्ञापन

बेटे और पति की मौत से अवसाद में चली गई थीं बेनी देवी
बेनी देवी करीब 12 साल पहले बड़ागांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई थीं। वह अपने छोटे बेटे के पास रहती थीं। पांच साल पहले बेनी देवी के बड़े बेटे शिक्षक अंकित रुहेला की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो साल पहले उनके पति लक्ष्मण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद से बेनी देवी अवसाद में चल रही थीं।

यमुना किनारों पर बनी दलदल, लोगों से दूर रहने की अपील
यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण मिट्टी कटान भी हुआ है। इसके अलावा कई जगह जलभराव होने के बाद दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। इसमें खड़े होने पर नीचे धंस जाते हैं। ऐसे में यमुना के किनारों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां भी जलभराव हो, वहां पर न जाएं। इसके अलावा यमुना किनाारे से भी दूर ही रहे। 
-  रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

ये भी देखें...
Baghpat: कैंटर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, किसान के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed