{"_id":"6aa1be1d23378f8e2b05c620","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158492-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली से तीसरे दिन 11 घायलों को छुट्टी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली से तीसरे दिन 11 घायलों को छुट्टी मिली
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की साइड लगने से पिकअप पलटने पर हुए हादसे के 11 घायलों को तीसरे दिन जीटीबी दिल्ली और मेरठ मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई। अब वहां पर दो घायल भर्ती रह गए हैं, जबकि चार घायलों का बदायूं मेडिकल कॉलेज और बरेली के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं वापस जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास कट पर एक ट्रक ने साइड मार दी थी। इससे श्रद्धालुओं की पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत और 23 घायल हो गए थे। घायलों का जिला अस्पताल, मेरठ मेडिकल कॉलेज और जीटीबी दिल्ली में उपचार कराया गया।
मंगलवार को आठ घायलों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद मेरठ और दिल्ली में 15 घायल भर्ती रह गए थे। बताया कि बुधवार को तीसरे दिन दोनों जगहों पर 11 घायलों की हालत में सुधार देखने को मिला, जिन्हें छुट्टी मिलने पर परिजन घर लेकर चले गए। अब वहां तीन घायल रह गए हैं। गंभीर रूप से घायल उर्मिला, विकास यादव, उसकी पत्नी सोनी समेत चार का बदायूं मेरठ मेडिकल कॉलेज और बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि घायलों की हालत में सुधार है।