फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Canter collides heavily with a pickup parked on the roadside, two youths died

Baghpat: कैंटर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, किसान के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत

Thu, 09 Oct 2025 07:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 09 Oct 2025 07:30 PM IST
सार

सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर पलड़ी व खेवड़ा के बीच हादसा हुआ। दौझा गांव से किसान भिंडी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने जा रहे थे। टायर पंक्चर होने पर हाईवे किनारे पिकअप खड़ा किया था। पांच युवक भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Canter collides heavily with a pickup parked on the roadside, two youths died
साकिब और अक्षय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर पलड़ी व खेवड़ा गांवों के बीच कैंटर की टक्कर से पिकअप में सवार दौझा गांव के किसान साबिर के इकलौते बेटे साकिब (18) और अक्षय कश्यप (16) की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य किसान घायल हो गए। घायलों का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दो की मौत होने से दौझा गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

 

Baghpat: Canter collides heavily with a pickup parked on the roadside, two youths died
विलाप करती साकिब की मां और अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दौझा गांव निवासी आरिफ ने बताया कि बुधवार रात किसानों के साथ पिकअप गाड़ी में भिंडी समेत अन्य सब्जियां लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचने जा रहे थे। पिकअप को चालक ललित चला रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी सोनीपत जिले में पलड़ी कलां व खेवड़ा गांव के बीच पहुंची तो पिकप के टायर में पंक्चर हो गया। चालक ललित पिकअप गाड़ी को साइड में खड़ी कर टायर को खोलकर पंक्चर लगवाने चला गया। किसान और श्रमिक गाड़ी में बैठे रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Canter collides heavily with a pickup parked on the roadside, two youths died
गमजदा अक्षय के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रात 11 बजे पीछे से आए एक कैंटर ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में बैठे साकिब, अक्षय कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई और किसान रोजुद्दीन, कशिक, अरुण, आसिफ, आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। 
परिवार वाले घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर आ गए। वहीं हादसे का पता चलने पर मृतकों के परिवार के लोग सोनीपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लेकर आए।
 
विज्ञापन

बहन की विदाई से पहले दुनिया छोड़ गया साकिब
दौझा गांव निवासी किसान साबिर ने गांव में ठेके पर जमीन लेकर भिंडी की फसल उगा रखी है, जबकि उसका इकलौता बेटा साकिब दिल्ली में ठेकेदार के पास रहकर काम करता था। साबिर ने अपनी बेटी रिजवाना का रिश्ता तय कर दिया था, जिसकी शादी 30 नवंबर को होनी है। इसको लेकर पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है और साकिब भी काफी खुश था।ग्रामीण इरशाद, अशफाक आदि ने बताया कि बहन की विदाई होने से पहले ही साकिब की मौत हो गई। इससे पूरा गांव गमजदा है। साकिब के परिवार में पिता शाबिर, मां मुन्नी, बहन रिजवाना, बाबा फेरु, दादी नसीबन रह गए हैं।
 

पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था अक्षय
दौझा गांव निवासी किशोर अक्षय कश्यप अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई सोनू और अमित गांव में ही मजदूरी करते हैं, जबकि बहन समित और सोनम की शादी हो चुकी है। सात वर्ष पहले उसके पिता रामफल कश्यप की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अक्षय की मौत होने से उसकी मां संतोष, भाभी अंजली और भाई-बहनों की आंखों से आंसू बहते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed