फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unregistered caught operating hospital

बिना रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था अस्पताल का संचालन, कई मरीज मिले

Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Unregistered caught operating hospital
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को खेकड़ा कस्बे के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम को अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला। उसमें अनाधिकृत मेडिकल स्टोर का संचालन भी किया जा रहा था। वहां से कोविड की दवा एवं इंजेक्शन भी मिले। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर संचालिका डॉ. वंदना सिंह को अस्पताल बंद करने व तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि खेकड़ा के जीवन ज्योति नर्सिंग होम का बिना रजिस्ट्रेशन संचालन मिला। अस्पताल में 14 मरीज भर्ती थे। वहीं, करीब 50 मरीज ओपीडी में आए हुए थे। अस्पताल में अनाधिकृत रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर कोविड की दवा और इंजेक्शन मिले। अस्पताल का स्टाफ पूर्ण प्रशिक्षित नहीं मिला और अस्पताल में भर्ती मरीजों की फाइल तैयार नहीं थी। अस्पताल में बायो वेस्ट मैनेंजमेंट का भी प्रबंध नहीं मिला। डॉ. वंदना सिंह बीएएमएस हैं। हालांकि संस्थान और लैटर हेड पर एमएस जनरल सर्जरी दर्शाया गया है। चिकित्सालय में मरीजों की दी जाने वाली सुविधाओं के चिकित्सक भी नहीं मिले और कोविड गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया जा रहा था। अस्पताल में अनियमिताएं मिलने पर अस्पताल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डॉ. वंदना सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट अधिनियम व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed