{"_id":"6508450a663f168aa50417a4","slug":"unknown-vehicle-crushes-farmer-riding-bike-dies-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2743-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
-गुस्साए लोगों ने शव मार्ग पर रख जाम लगाया, दो घंटे तक फंसे रहे लोग
-वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक
फोटो संख्या 2
बड़ौत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व लोगों ने किसान के शव को सड़क पर रखकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों ने तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम खोल दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिजरौल निवासी किसान मुकेश पुत्र हरपाल उम्र 50 वर्ष सोमवार को किसी कार्य से बड़ौत आया था। दोपहर को वह काम समाप्त कर अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुुंचा, तो अज्ञात वाहन ने सामने से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर किसान के परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव के साथ बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े रहे। काफी देर समझाने के बाद भी गुस्साए लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठे व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक किसान के परिजनों ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
-किसान की मौत से परिजन गमगीन
किसान खेती कर परिवार का गुजारा कर रहा था। घटना से बेटा व बेटी के अलावा अन्य परिजन गमगीन रहे। वहीं गांव में शोक छा गया। ग्रामीणाें ने मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदनाएं दीं।