{"_id":"6629af969e4a1ffedf006807","slug":"two-youths-waving-pistol-on-the-national-highway-arrested-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-112312-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर तमंचा लहरा रहे दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर तमंचा लहरा रहे दो युवक गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर तमंचा लहरा रहे दो युवक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ौत में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के कारण नेशनल हाईवे पर पुलिस को लगाया गया था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तभी बागपत की ओर से बाइक सवार दो युवक तमंचा लहराते हुए खेकड़ा के पास पहुंच गए।
एक युवक बाइक चला रहा था तो दूसरा हाथो में तमंचा लहरा रहा था। तभी नजर पड़ने पर पुलिस ने युवकों को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक काठा गांव का रहने वाला अर्जुन है। उसने तमंचा लहराने से पहले एक होटल में भी मेज पर उसे निकालकर रखा था। बुधवार को आरोपी काे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।