{"_id":"6a36ef88327754311b0f6718","slug":"two-thieves-arrested-for-stealing-electrical-equiptwo-thieves-arrested-for-stealing-electrical-equipment-from-tubewellsent-from-tubewells-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153792-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के जंगल में नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला रामपुर निवासी सोनू और संदीप नामक इन आरोपियों से चोरी किया गया छह किलो तांबे का तार और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ागांव मार्ग से इन आरोपियों को पकड़ा। सीओ रोहन चौरसिया के अनुसार आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कस्बे के जंगल में नलकूपों से रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पिछले एक सप्ताह में बीस से ज्यादा किसानों के नलकूपों से चोरी हुई थी। खंभों से सात हजार मीटर तार भी चोरी कर लिया गया था। चोरी की इन घटनाओं से किसान सत्येंद्र, महावीर, हरेंद्र, जयबीर, नरेंद्र, राजकुमार और भोपाल सिंह सहित कई लोग परेशान थे। वे लगातार पुलिस से इन घटनाओं के खुलासे की मांग कर रहे थे।