फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two sides face to face with the bigha land

छह बीघा जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 06 Jan 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two sides face to face with the bigha land
बागपत के पुराना कस्बे स्थित इसी प्लाट पर विवाद के कारण पुलिस ने काम रोक दिया - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के पुराना कस्बे में छह बीघा जमीन के रुपये को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बन गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और प्लॉट की घिराई के कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना कस्बा निवासी हाजी नवाब पक्ष और जाहिद पक्ष के बीच छह बीघा जमीन के लेन-देन का विवाद सामने आया । जाहिद पक्ष ने यह जमीन करीब 77 लाख रुपये में खरीदी । हाजी नवाब का निधन हो चुका है, उसके परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें सिर्फ 65 लाख रुपये दिए हैं। रविवार को जाहिद पक्ष जमीन पर बनें एक प्लॉट की घिराई का कार्य करा रहा था, इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। किसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने मौके पर काम रुकवा दिया है। इंस्पेक्टर ने कहा किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। दोनों पक्ष को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भाई पर बलकटी से हमला
बागपत। पुराना कसबा के मोहल्ला कुरैशियान में बच्चों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े पर बलकटी से हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। मोहल्ला कुरैशियान निवासी रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर भाई ने बलकटी से हमला किया। परिजनों और पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा दोनों में बच्चों का विवाद सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट के विवाद को लेकर दोनो समुदाय के लोगो से वार्ता करते कोतवाल अरवि

बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट के विवाद को लेकर दोनो समुदाय के लोगो से वार्ता करते कोतवाल अरवि- फोटो : BAGHPAT

बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट पर विवाद को लेकर एकत्र हुए युवकों को खदेड़ते पुलिसकर्मी व मजदू?

बागपत के पुराना कस्बे स्थित प्लाट पर विवाद को लेकर एकत्र हुए युवकों को खदेड़ते पुलिसकर्मी व मजदू?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed