फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two miscreants of Meerut arrested in an encounter

मुठभेड़ में मेरठ के दो बदमाश दबोचे

Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of Meerut arrested in an encounter
मुठभेड़ में मेरठ के दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

बागपत। मेरठ में डकैती और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपियों से पिस्टल, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। दोनों कई वारदात में वांछित थे।
एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि रविवार रात करीब पौने दस बजे बागपत कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मीतली चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम विनीत पुत्र राजकुमार उर्फ पप्पू और दूसरा अंकित पुत्र महकार निवासी रामनगर थाना किला परीक्षितगढ़, जिला मेरठ बताए। दोनों से एक अवैध पिस्टल 32 बोर और एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुआ। दोनों से लूटी गई एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दोनों ने कई वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। विनीत के विरुद्ध जनपद मेरठ व जनपद बागपत में लूट, डकैती, हत्या की कोशिश और चोरी के आठ अभियोग पंजीकृत है। उसने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर 12 जुलाई 2019 को थाना क्षेत्र किला परिक्षितगढ़ के एक मकान में परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली थी। इसके अलावा 24 जुलाई को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र किला परीक्षितगढ़ में ही एक व्यक्ति से एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन एवं 40 हजार रुपये भी लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वांछित गिरफ्तार
बागपत। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे विकास पुत्र जगसोरन निवासी ग्राम खानपुर, थाना जानी, जनपद मेरठ और अरुण पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम काठा, बागपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed