फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two homes fire from leak cylinder

लीक सिलेंडर से दो घरों में आग

Wed, 17 May 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Wed, 17 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two homes fire from leak cylinder
आग लगने के बाद जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा टीकरी में गैस सिलेंडर लीक होने से दो मकानों में आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने मौके से भाग कर जान बचाई। लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के कारण दोनों मकानों में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


सूचना देने के कई घंटे बाद दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचने पर कस्बावासियों ने दमकल विभाग के प्रति आक्रोश जताया।

अंबेडकर नगर की गली नंबर एक निवासी जयपाल और बुद्धप्रकाश के मकान बराबर-बराबर में हैं। मंगलवार को जयप्रकाश के घर में महिला खाना बना रही थी तो उसी समय उनका गैस सिलेंडर लीक हो गया और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते-देखते पूरे मकान में आग फैल गई। 
विज्ञापन


मकान में आग लगने से भगदड़ मच गई। मकान में मौजूद परिवार ने मौके से भागकर जान बचाई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि बराबर में स्थित बुद्धप्रकाश के मकान तक जा पहुंची और उनके भी मकान में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। दो मकानों में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।  कस्बावासियों ने  पानी और रेत डालकर  आग पर काबू पाया। सूचना देने के कई घंटे बाद दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

कस्बा वासियों ने दमकल विभाग के प्रति आक्रोश जताया। आग लगने के कारण दोनों मकानों में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed