फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two arrested for betting on cock fighting

मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगवाने वाले दो गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for betting on cock fighting
रमाला-ककडीपुर मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर के पास मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को - फोटो : BAGHPAT
- रमाला थाना पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद दोनों को दबोचा
विज्ञापन

- पैर में गोली लगने से एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। रमाला थाना पुलिस ने बुधवार को चेेकिंग के दौरान बुढ़पुर झाल के पास से मुठभेड़ में दो सट्टा माफिया को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दो दिन पूर्व सोंटी के बाग में मुर्गों की लड़ाई पर चल रहे सट्टे के मास्टर माइंड है।
थाना प्रभारी शिवप्रकाश ने बताया कि बुधवार को थाना पुलिस बुढ़पुर झाल के पास चेकिंग कर रही थी। दो युवक बिना नंबर की स्पेंलडर बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नसीम और सोनू उर्फ फिरोज निवासी नई बस्ती कांधला, शामली को गिरफ्तार कर लिया गया। नसीम गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपी दो दिन पूर्व सोंटी के बाग में मुर्गों की लड़ाई पर चल रहे सट्टे के मास्टर माइंड है। आरोपियों से एक बिना नंबर की स्पेंलडर बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
दो दिन पहले रमाला थाना क्षेत्र के सौंटी गांव के जंगल में लोग मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, कैराना, गाजियाबाद, दिल्ली व हरियाणा के 40 सटोरियों को मौके से धर दबोचा था। मुर्गों के इस दंगल को कराने वाले मास्टर माइंड सहित 30 से 40 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पुलिस ने मौके से नौ घायल मुर्गे, चार तमंचे, तीन कारतूस, पांच चाकू, 1.32 लाख रुपये की नगदी, स्कार्पियो कार बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed