फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two ambulances found for the treatment of animals suffering from lumpi

लंपी से ग्रस्त पशुओं के उपचार के लिए मिली दो एंबुलेंस

Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two ambulances found for the treatment of animals suffering from lumpi
बागपत। लंपी से ग्रस्त पशुओं का उपचार करने और पशुपालकों को राहत देने के लिए शासन ने पशुपालन विभाग को दो एंबुलेंस भेज दी है। जिससे सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम गांवों में पहुंचेगी और पशु का उपचार करेगी।
विज्ञापन

जिले में लंपी रोग से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते सोमवार तक जिले के 76 गांवों के 336 पशु लंपी से ग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 11 पशुओं की मौत हो चुकी है। उधर सोमवार को जिले के कई गांवों में 5800 पशुओं को लंपी से बचाव का टीका लगाया गया। जिसके चलते सोमवार तक 37 हजार 500 पशुओं को टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग को दो एंबुलेंस मिली है, जबकि पांच की मांग की गई थी। एंबुलेंस पर चालक तैनात कर दिए हैं, जिससे पशुओं के गंभीर बीमार होने या फिर घायल होने की सूचना पर टीम पशुपालक के पास पहुंचेगी और उपचार करेगी। जरूरत पड़ने पर पशुओं को पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed