{"_id":"6217c785ee6ff472ef68ddc3","slug":"truck-loaded-with-sugarcane-overturns-on-delhi-saharanpur-highway-kahkra-news-mrt578214590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बने गहरे गडढो मे फंसकर पलटा गन्ना लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बने गहरे गडढो मे फंसकर पलटा गन्ना लदा ट्रक
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास गडढो मे पलटा पडा गन्ने से लदा ट्रक
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित तौल केंद्र से गन्ना लादकर बागपत शुगर मिल जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार सुबह खेकड़ा तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम एलिवेटिड मार्ग का निर्माण जारी है। खेकड़ा तहसील से पाठशाला बस स्टैंड तक मार्ग के बीचोंबीच बडे़-बडे़ पिलर बनाए जा रहे हैं। इस कारण मार्ग संर्कीण होने के साथ गड्ढों में तब्दील है। इससे वहां आए दिन जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालकों को भी वहां से गुजरते समय परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
गांव सांकरौद स्थित गन्ना तौल केंद्र से बागपत मिल के लिए गन्ना लादकर जा रहा ट्रक खेकड़ा तहसील के पास गड्ढे में पलट गया। जिससे काफी दूर तक मार्ग पर गन्ना बिखर गया। हादसे में गांव डौला निवासी ट्रक चालक कामिल भी घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से अन्य वाहन और यात्री नहीं गुजर रहे थे। पुलिस ने जानकारी पाकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।