फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Truck driver and salesman died in accidents

Baghpat News: हादसों में ट्रक चालक और सेल्समैन की मौत

Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and salesman died in accidents
खेकड़ा/छपरौली/बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे समेत जिले में अलग अलग मार्गों पर हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक और पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के दोराई गांव निवासी ट्रक चालक शिशुपाल सिंह उर्फ शेर सिंह शुक्रवार रात ट्रक में दवाई लेकर नोएडा से लुधियाना जा रहा था। शुक्रवार देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंचा तो आगे चल रहे धान से भरे कैंटर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे शिशुपाल का ट्रक कैंटर में पीछे से घुस गया। चालक शिशुपाल ट्रक और कैंटर के बीच बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी ओर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बड़ौत छपरौली मार्ग पर सिनौली गांव के पास हुआ। कमाला गांंव के मनोज ने बताया कि उसका भतीजा अनिल शुक्रवार को बाइक से मामा के घर शेरपुर लुहारा जा रहा था। वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। सिनौली गांव में एक स्कूल बस ने अनिल की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें घायल अनिल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। nबाइकों की भिड़ंत में दो महिला घायल : बालैनी के तिलपनी गांव की गुलशाना और फुलमिजरा परिवार के सदस्य के साथ शुक्रवार रात बाइक से दत्तनगर गांव में ईंट भट्टे पर जा रही थी। बाइक लेकर मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गई, जिनका बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed