फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled in Halalpur, Rajbaha filled with dirt

हलालपुर में परेशानी का सबब बना गंदगी से अटा रजबहा

Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Troubled in Halalpur, Rajbaha filled with dirt
छपरौली। हलालपुर गांव से गुजरने वाला रजबहा गंदगी से अटा पड़ा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। संक्रमण फैलने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से रजबहे की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बुजुर्ग सुखबीर सिंह का कहना है कि पूर्व में रजबहे की नियमित सफाई होती थी और पानी भी शुद्ध बहता था। ग्रामीण रजवाहे के पानी का पीने के लिए प्रयोग करते थे। मगर दशकों से सफाई न होने के कारण रजबहा गंदगी से अट गया है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जयपाल सिंह का कहना है कि रजबहे से गई गांवों में फसलों की सिंचाई की जाती थी। जयपाल चौधरी का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण रहबहे में गंदगी फैली है। रजवाहे की सफाई के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है। चरणसिंह ने लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए राजबहे की सफाई व दोनों ओर पक्की दीवारें बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

रजबहे को गंदा करने में ग्रामीण भी जिम्मेदार
ग्रामीण भी अपने घर का कूड़ा और गंदा पानी इसमें डाल रहे है। ग्रामीण जसवीर सिंह का कहना है कि पानी न आने के कारण रजबहे में गंदगी हो गई है। ग्रामीण घर का कूड़ा रजबहे में डाल देते है और शौचालयों का दूषित पानी भी रजबहे में डाला जा रहा है। दुर्गंध होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबहे में गंदगी होने के कारण गांव में संक्रमण फैलने की संभावना है। सिंचाई विभाग से कई बार रजबहे की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - सुधीर, ग्राम प्रधान।
रजबहे की सफाई का स्टीमेट तैयार कर लिया है। अगले माह रजबहे की सफाई कराई जाएगी। - वीरपाल पंवार, जेई, सिंचाई उपखंड बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed