फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Troubled by the shahodas, the girl student left her studies, demanding action

शोहदों से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी, कार्रवाई की मांग

Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the shahodas, the girl student left her studies, demanding action
शोहदों से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा कस्बे में शोहदों की हरकतों से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि शोहदों ने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया और उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ाई करती है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दो युवक परेशान करते रहते हैं, जिनके डर के कारण छात्रा ने खुद ही स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया गया, जिसमें कामयाब नहीं हो सके और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाया और इसके लिए ब्लैकमेल भी किया। आरोप है कि शोहदों ने उसकी बेटी के फोटो एडिट कर व्हाट्एप व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि छात्रा के अपहरण के प्रयास व ब्लैकमेल करने का मामला संज्ञान में नहीं है। जिसकी शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed