फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traveling sitting on the roof of electric trains

दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर जान जोखिम मे डालकर इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर बिजली लाइन के तारो के नीचे बैठकर यात्रा कर रहे है यात्री

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traveling sitting on the roof of electric trains
दिल्ली शामली रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर बिजली तारो के नीचे बैठकर यात्रा करते यात्री - फोटो : KAHKRA
कोरोना काल में बंद हुई सभी ट्रेनें चलवाने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छतों पर बैठकर यात्रा करते लोगों का वीडियो वायरल हुआ। इसमें यात्रियों का कहना है कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को रेल विभाग ने चालू नही किया है। इसलिए जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कोरोना काल सें पूर्व करीब दो दर्जन ट्रेनें दौड़ती थीं। वर्ष 2020 में महामारी के कारण रेल विभाग ने सभी ट्रेनें बंद कर दी थीं। इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए इलेक्ट्रिक लाइन लगाने का काम जोरों पर शुरू कराया था। इसके पूर्ण होने के बाद मार्च 2022 में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चार इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई गईं। सहारनपुर, शामली, बड़ौत, बागपत, लोनी, शाहदरा, दिल्ली और गाजियाबाद आदि स्थानों पर प्रतिदिन जाने आने वाले करीब दस हजार से अधिक यात्रियों के लिए ये चार ट्रेने कम हैं। इसलिए यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। बुधवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर शामली से दिल्ली जा रही इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे लोगों की वीडियो वायरल हुई।
विज्ञापन

खेकड़ा के विजयनगर निवासी दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्मसिंह का कहना है कि ट्रेनों की कमी के कारण भीड़ अत्यधिक होने से छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा का कहना है कि ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा करने वालों से अंदर बैठकर यात्रा करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed