फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Transformer will be changed at the powerhouse, supply will be disrupted throughout the day

Baghpat News: बिजलीघर पर बदला जाएगा ट्रासंफार्मर, दिनभर बाधित रहेगी आपूर्ति

Fri, 23 Jun 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Transformer will be changed at the powerhouse, supply will be disrupted throughout the day
- 24 जून को सुबह से चार पांच घंटे आपूर्ति ठप रहने के बाद दिनभर रहेगी बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कस्बे के बिजलीघर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर 24 जून को बदला जाएगा। जिस कारण सुबह से ही शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शहर के बिजलीघर में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोड़ चल रहा है। जिस कारण शहर की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है और फीडरों का लोड़ काटकर चलाना पड़ रहा है। अवर अभियंता रामबचन कुशवाह ने बताया कि नगर निकाय विद्युतीकरण योजना में चयन होने के बाद बागपत बिजलीघर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। जिसके चलते 24 जून की सुबह से ही ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिस कारण सुबह से चार-पांच घंटे लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा दिन में दूसरे ट्रांसफार्मरों से कुछ फीडरों पर आपूर्ति छोड़ी जाएगी। जिस कारण शनिवार को हजारों उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


महायोजना की आपत्तियों पर 27 से 30 जून तक सुनवाई
बागपत। महायोजना 2031 की आपत्तियों से 27 जून से 30 जून तक सुनवाई की जाएगी। बागपत बड़ौत खेकड़ा प्राधिकरण के सचिव प्रतिपाल चौहान ने बताया कि आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोग पहुंचकर अपनी बात रख सकते है, जिनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर चर्चा की
छपरौली। शबगा गांव स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल के सभागार में बृहस्पतिवार को ग्लोबल यूनाइटेड पंचायत के तहत एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां सामाजिक संगठन ग्लोबल यूनाइटेड पंचायत के सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जहां रोहतक से आये महक सिंह तरार ने किसानों की आवाज उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मनीष भारती, वीपी सिंह, राजवीर सिंह, राजेश भारती, प्रदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।


पुलिया निर्माण कराने की मांग
बागपत। किशनपुर गांव की प्रधान सरसलता ने मुख्य विकास अधिकारी को भेजी शिकायत में छपरौली रोड़ पर बनी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिया का निर्माण नहीं होने के कारण नाले का दूषित पानी रास्ते में भर जाता है और लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीडीओ से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed