Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sir news

Baghpat News: जिले में एसआईआर के बाद बढ़ गए 48627 वोटर

Wed, 18 Nov 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
sir news
बागपत। विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। यहां एसआईआर के बाद तीनों विधानसभाओं में 48,627 वोटर बढ़ गए हैं। यहां तीनों विधानसभाओं में अब 8,48,126 वोटर हो गए। अब नए मतदाता जोड़ने व नाम काटने का कार्य किया जाएगा और चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उस सूची के आधार पर विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता वोटरों के नाम जुड़वाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डीएम दिव्यांशु पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विधानसभा की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू किया गया है। इसको लेकर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। उनके अनुसार मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। डीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत के तहत नाम जुड़वाने के साथ ही कटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष दिवस भी तय किए गए हैं। इन चारों तिथि को बूथ लेवल के अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रहेंगे।
विज्ञापन


छपरौली विधानसभा
छपरौली विधानसभा में एसआईआर से पहले 3,37,277 वोटर थे। एसआईआर में यहां 59,246 वोट कट गए थे। जिसके बाद 2,78,031 वोटर रह गए थे। उसके बाद से यहां अभी तक 17,604 वोटर बढ़ गए। इसके बाद 2,95,635 वोटर हो गए हैं। इनमें 1,65,276 पुरुष, 1,30,357 महिला व दो अन्य वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत विधानसभा
बड़ौत विधानसभा में एसआईआर से पहले 3,08,896 वोटर थे। जिसमें से एसआईआर में 61655 वोट कट गए थे। उसके बाद यहां 2,47,241 वोटर रह गए थे। उसके बाद यहां 15,848 वोट बढ़ने पर यहां 263089 वोटर हो गए हैं। इनमें 1,45,724 पुरुष और 1,17,361 महिला व चार अन्य वोटर शामिल हैं।


बागपत विधानसभा
बागपत विधानसभा में एसआईआर से पहले 3,30,625 वोटर थे। एसआईआर में 56,398 वोट कट गए थे। इसके बाद 2,74,227 वोट रह गए थे। उसके बाद 15,175 वोट बढ़े और यहां 2,89,402 वोटर हो गए हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,57,610 और महिला 1,31,787 तो अन्य पांच वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed