{"_id":"6afcb3c75343c9094003f5e5","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162395-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो और कार में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो और कार में मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास मंगलवार सुबह को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे टेंपो और एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जो हाईवे पर पड़े तड़पते रहे। सूचना देने के 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं आने पर घायलों को ई-रिक्शा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्योढ़ी गांव निवासी रूबीना ने बताया कि वह अपनी ननद हसीना, भतीजी सोफियान (10), अलीसा (12) के साथ सैदपुर गांव में शादी समारोह में गई थीं। वे मंगलवार की सुबह वकील निवासी बड़ौत के टेंपो में बैठकर घर वापस आ रहे थे। टेंपो में विश्वनाथ प्रताप सिंह निवासी नाथूपुर जिला अलीगढ़ भी बैठा हुआ था।
टेंपो जैसे ही क्रिस्तु ज्योति स्कूल से आगे पहुंचा तो कट पर बड़ौत की तरफ से ट्रॉली में मिट्टी लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसने उनके टेंपो और होटल संचालक बिट्टू गुर्जर की खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनका टेंपो नेशनल हाईवे पर पलट गया। संवाद