{"_id":"6afcb425470dda4f9e0a75bf","slug":"sports-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-162407-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता में हर्ष लिसाढ़ की टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता में हर्ष लिसाढ़ की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
दोघट। आदमपुर गांव में चल रही द्वितीय डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान हर्ष लिसाढ़ की टीम ने किन्नी करौदा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उज्ज्वल लखान मुजफ्फरनगर की टीम ने अभय आदमपुर को दो छक्कों से हराया। दूसरे मुकाबले में हर्ष लिसाढ़ ने हर्ष मोहम्मदपुर शामली की टीम को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में किन्नी करौदा ने फौजी इटावा मुजफ्फरनगर की टीम को दो छक्कों व चौथे मुकाबले में अनिकेत जौहड़ी ने अफ्रीकी निरपुड़ा की टीम को दो छक्कों से हराया। सेमीफाइनल में किन्नी करौदा की टीम ने अनिकेत जौहड़ी को पांच छक्कों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में हर्ष लिसाढ़ की टीम ने उज्ज्वल लखान को दो छक्कों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हर्ष लिसाढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किन्नी करौदा को दो छक्कों से हराकर जीत दर्ज की। रेफरी हिमांशु कुमार रहे। छह छक्के लगाने पर किन्नी उर्फ सागर को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता व उपविजेता टीम को समाजसेवी बिट्टू पंवार व मोनू प्रधान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सौरभ पंवार, संचित कुमार, आशु कुमार, दीपक और अंकित आदि मौजूद रहे।