फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   train news

Baghpat News: कांवड़ियों के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेन शुरू

Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
train news
खेकड़ा। हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले को लेकर उत्तर रेलवे ने हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 जुलाई से 25 जुलाई तक दिल्ली से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन सेवा शुरू कराई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04413 दिल्ली से हरिद्वार जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4:45 बजे चलेगी और हरिद्वार रात 10:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नंबर 04414 हरिद्वार से दिल्ली चलेगी। इसका हरिद्वार से चलने का समय सुबह 3:30 बजे से चलकर दिल्ली सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। इसमें कोच की संख्या 18 जनरल सेकंड क्लास, दो एसएलआर यानि सीटिंग-कम-लगेज रेक होंगे। ये स्पेशल ट्रेन शाहदरा, लोनी, गोठरा, फखरपुर, खेकड़ा, सुन्हैड़ा, अहैडा, बागपत, सूजरा, बडौत, कासमपुर खेडी के अलावा कांधला, शामली, हिंड, थाना भवन, ननौता, रामपुर मनीहारन, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर स्टेशनों से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। श्रद्धालुओं को इस विशेष ट्रेन की जानकारी स्टेशन नोटिस बोर्ड, लाउडस्पीकर और एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed