फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractor-trolley overturned, one killed, two injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, दो घायल

Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, one killed, two injured
दोघट (बागपत)। पुसार-बराल मार्ग पर दोघट के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। चालक की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बूढ़पुर, थाना रमाला निवासी संदीप (28)पुत्र सतवीर रविवार की रात सात बजे पुसार बिराल मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव लौट रहा था। उसके साथ परिवार के ही अजय और मोनू भी थे। दोघट के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चालक संदीप ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि अजय व मोनू को भी चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल संदीप को बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed