फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Toll will start in jivana from today, fastag if not double charge

जिवाना में आज से शुरू होगा टोल, फास्टैग नहीं तो दोगुना चार्ज

Mon, 22 Feb 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Toll will start in jivana from today, fastag if not double charge
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा पर मंगलवार से वाहनों के आवागमन पर शुल्क वसूला जाएगा। टोल वसूली की तैयारियां पूरी हो गई है। एनएचएआई के नियमों के आधार पर बिना फास्टैग के आने वाले वाहनों से दोगुना टोल लेने का फैसला किया गया है। टोल के 20 किमी एरिया के नॉन कॉमर्शियल वाहन चालकों को 275 रुपये महीने के पास की छूट रहेगी।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जिवाना टोल प्लाजा का ठेका छोड़ा था। मंगलवार को एनएचएआई, ठेकेदार कंपनी और क्षेत्र के गणमान्य लोग हवन में शामिल होंगे। इसके बाद विधिवत टोल वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए टोल की रेट लिस्ट एनएचएआई ने जारी की है। स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए 275 रुपये महीने के पास की व्यवस्था की गई है, लेकिन पात्रता की श्रेणी में सिर्फ 20 किमी के दायरे में रह रहे नॉन कॉमर्शियल वाहन मालिक ही आएंगे। एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए भी छूट का प्रावधान किया है। इसके अलावा महीने की पचास यात्राओं तक के पास की व्यवस्था भी एनएचएआई ने की है।
विज्ञापन

इनसेट
जिवाना में इस तरह वसूला जाएगा शुल्क
वाहन सिंगल यात्रा डबल यात्रा मासिक
कार, जीप, वैन 75 110 2450
एलसीवी 120 180 3955
बस-ट्रक 250 375 8290
थ्री एक्सल 270 405 9045
एचसीएम/ईएमई 390 585 13000
ओवर साइज 475 710 15830
नोट-एक ही दिन में डबल यात्रा मान्य होगी, पास 50 यात्राओं तक।
एनएचएआई अधिकारियों के साथ आज बैठक
बागपत। जिवाना टोल प्लाजा पर मंगलवार को एनएचएआई अधिकारी पहुंचेंगे और तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें पास बनवाने समेत अन्य बिंदुओं पर अंतिम फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed