{"_id":"df348f998f59c8be378f7370c691f8ce","slug":"to-yuva-jat-dharam-parivartan-kar-lenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो युवा जाट धर्म परिवर्तन कर लेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो युवा जाट धर्म परिवर्तन कर लेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया जाट आरक्षण बचाओ महाआंदोलन के चीफ कोआर्डिनेटर धर्मवीर चौधरी ने केंद्र सरकार को चेताया है कि यदि केंद्रीय सेवाओं मेें जाटों को आरक्षण नहीं मिला, तो बिरादरी के युवा हिंदू धर्म त्यागकर मुस्लिम धर्म ग्रहण कर लेंगे।
30 अगस्त को बामनौली इंटर कॉलेज में जाट आरक्षण प्राप्त करो संकल्प महारैली में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बुधवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में धर्मवीर चौधरी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जाटों को आंदोलन देने का काम किया।
वर्तमान की केंद्र की मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ठीक पैरवी न कर इस आरक्षण को समाप्त कराने का काम किया है। आज जाट बिरादरी के युवा बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार जाट समाज को पीछे धकेलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो उप्र में खूनी क्रांति होगी और इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी।
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली का दूध-पानी बंद कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रेल रोको आंदोलन भी होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण नहीं मिलने पर जाट बिरादरी के युवा हिंदू धर्म त्याग कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि जाट बिरादरी के सांसद, विधायकों से भी कहा जाएगा कि वे सांसद व विधानसभा में ये मुद्दा उठाएं, नहीं तो उनके घरों का भी घेराव किया जाएगा। 30 अगस्त को बामनौली इंटर कॉलेज में जाट आरक्षण प्राप्त करो संकल्प महारैली होगी। रैली में आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. सुभाष चौधरी, बिजेंद्र, प्रदीप चौधरी, आनंद चौधरी, योगेंद्र सोलंकी, अजय चौधरी, सुभाष डबास, कुलदीप तोमर, जीत चौधरी, महेंद्र, बलजोर आदि उपस्थित थे।