फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Titroda's daughter Aisha became a lieutenant in the Military Nursing Service

Baghpat News: तितरोदा की बेटी आईशा मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस में बनी लेफ्टिनेंट

Sun, 09 Jun 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Titroda's daughter Aisha became a lieutenant in the Military Nursing Service
- कोलकाता के मिल्ट्री कमांड हॉस्पिटल में पद व कार्यभार संभाला
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बिनौली। तितरोदा गांव की होनहार बेटी आईशा खातून ने मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस में डायरेक्ट कमीशन प्राप्त कर कोलकाता के मिल्ट्री कमांड हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण किया है। आईशा ने लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव व जनपद का नाम रोशन किया। इससे परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

भारतीय सेना पठानकोट में सूबेदार के पद पर तैनात सनव्वर अली ने बताया कि उनकी पुत्री आईशा खातून शुरू से ही आर्मी स्कूल में पढ़ी हैं। उसने गुरुदासपुर पंजाब के आर्मी स्कूल से वर्ष 2010 में दसवीं 99.6 प्रतिशत, व इंटरमीडिएट 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। 2020 में आल इंडिया एम्स से बीएससी नर्सिंग के लिए टेस्ट पास कर 2023 में एम्स भोपाल से अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। 15 अप्रैल 2024 को प्रथम प्रयास में आर्मी बेस हॉस्पिटल दिल्ली में मिल्ट्री एसएसबी की परीक्षा में 41वीं व इंटरव्यू में 4वीं रैंक प्राप्त की। इसके आधार पर वह मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस में डायरेक्ट कमीशन के बलबूते लेफ्टिनेंट बनी है। बीती 2 जून को कोलकाता के मिल्ट्री कमांड हॉस्पिटल में अपने पद व कार्यभार संभाल लिया है। आईशा के लेफ्टिनेंट बनने पर प्रधान मनोज कुमार, गुफरान मिस्त्री, अलीहसन, जाहिर अली, विनोद प्रधान, बिजेंद्र मुखिया, सुधीर कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट बेटी का गांव में आने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed