फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three quarreling drivers crushed by a container, one deThree quarreling drivers crushed by a container, one deadad

Baghpat News: झगड़ रहे तीन चालकों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three quarreling drivers crushed by a container, one deThree quarreling drivers crushed by a container, one deadad
यूपी के कासगंज व हरियाणा के भिवानी के लिए भी
विज्ञापन

-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के पास हुआ हादसा, घायलों का जिला अस्पताल में कराया गया उपचार

फोटो नौ ए और बी

संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल(बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद के पास शुक्रवार सुबह चार बजे ट्रक और पिकअप की भिड़ंत होने पर आपस में झगड़ा कर रहे चालक अंशु (24) निवासी दमुपुर जिला कासगंज, राजेंद्र और राजू निवासी मिलयानी जिला भिवानी को कंटेनर ने कुचल दिया। इस हादसे में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल राजेंद्र और राजू का जिला अस्पताल में उपचार कराया। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक वहां से भाग गया।

कासगंज जिले के दमुपुर गांव निवासी पिकअप चालक अंशु बृहस्पतिवार रात पिकअप लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। सरफाबाद गांव के नवोदय विद्यालय के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक के साथ पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसके बाद पिकअप चालक अंशु, ट्रक चालक राजेंद्र और उसका भाई राजू निवासी मिलयानी जिला भिवानी हरियाणा नीचे उतरकर ईपीई पर झगड़ा करने लगे। बताया कि तभी पीछे से आए कंटेनर ने अंशु, राजेंद्र और राजू को कुचल दिया। कंटेनर की टक्कर लगने से पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कंटेनर को लेकर चालक भागने लगा तो दूसरे वाहन चालक पीछा करने लगे, तभी चालक अपने कंटेनर को छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर चालक अंशु के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। सूरज ने बताया कि उसका भाई अंशु अलीगढ़ में पिकअप खाली करने के बाद एयरपोर्ट के लिए गया था। ईपीई पर सरफाबाद के पास कैसे पहुंचा, इसके बारे में पता नहीं है। उन्होंने रास्ता भटकने पर यहां पहुंचने की आशंका जताई। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

फरवरी में होनी थी पिकअप चालक की शादी

सूरज ने बताया कि पिकअप चालक अंशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुछ दिन पहले अंशु की सगाई हुई थी और फरवरी में शादी तय हुई थी। परिवार के लोग फरवरी में शादी की तैयारियां भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed