हमले में दंपति समेत तीन घायल
घायलों में कांशीराम कॉलोनी निवासी मांगेराम, उसकी पत्नी सविता और बेटा अंकुर हैं। उनका पड़ोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । मंगलवार की रात में पड़ोस के छह लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया और उन्हें लाठी-डंडों और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए।
मांगेराम ने कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया। दूसरी ओर पट्टी चौधरान शिवपुरी में जुबैर पुत्र सलीम घर जा रहा था। गली में एक व्यक्ति घोडे़ को नहला रहा था। घोडे़ की पूछ जुबैर को ली तो घोड़ा मलिक ने विरोध करने पर उसके सिर में हथौड़ा मार दिया। घायल ने तहरीर दी।