{"_id":"632a0ba1ebbf5431ff4322d1","slug":"three-including-the-woman-accused-of-killing-rld-leader-s-son-surrendered-baghpat-news-mrt60615267","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता के बेटे की हत्यारोपी महिला समेत तीन ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेता के बेटे की हत्यारोपी महिला समेत तीन ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बागपत। छपरौली में रालोद नेता के बेटे की हत्या में शामिल महिला समेत तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
छपरौली के आर्यनगर में रहने वाले रालोद नेता वीरेंद्र सिंह का दिव्यांग बेटा बादल उर्फ सोनू 25 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसमें पुलिस ने 27 अगस्त को मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने बादल का शव एक खेत से बरामद कराया था। इस हत्याकांड में अभी तक चार आरोपी जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी बारू, शौकीन व फरजाना की तलाश में दबिश दी जा रही थी। जिन्होंने मंगलवार को न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। संवाद