फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three gangsters sentenced to three years and four months

Baghpat News: केरल के ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर यातनाएं दी गई

Tue, 11 Jun 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters sentenced to three years and four months
बागपत। पुराने कस्बे से केरल के ट्रांसपोर्टर जिबिन का रुपये के लेनदेन के विवाद में अपहरण कर सिवालखास ले जाकर यातनाएं दी गई। ट्रांसपोर्टर ने अपहरणकर्ताओं पर तीस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

केरल के कोट्टायम के रहने वाले जिबिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुराने कस्बे में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करता है। आरोप लगाया कि कुछ लोग अक्सर उससे रुपये वसूल रहे थे। जिनका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि सात जून को इकबाल, अफजाल और जिशान ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर तीनों उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर सिवालखास ले गए। जहां उसकी पिटाई की गई और तीस हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया। आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर भी कराए और पुराने कस्बे में छोड़कर चले गए। उधर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed