{"_id":"60563dd48ebc3ed3d535eb67","slug":"three-found-infected-including-hospital-sweeper-baghpat-news-mrt5308350187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के स्वीपर सहित तीन में हुई संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के स्वीपर सहित तीन में हुई संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
- एक बार फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, कई दिन से शून्य चल रही थी संख्या
- जिले में अब 2342 हुई संक्रमितों की संख्या, तीन केस एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कई दिन बाद कोरोना संक्रमण के केस मिले है। शनिवार को तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अग्रवाल मंडी टटीरी के दिल्ली में नौकरी करने वाले स्वीपर के अलावा एक केस बड़ौत और एक केस खेकड़ा में मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को जिले में 1504 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से बड़ौत व खेकड़ा में एक-एक केस पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी का एक युवक दिल्ली के अस्पताल में स्वीपर है। दिल्ली में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2342 हो गई है। 36 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमितों के क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। साथ ही संक्रमित मिले लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। कहना है कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। उन्होंने 45 से 60 वर्ष के बीमारी से ग्रसित व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।