फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested including contractor and worker of municipality in fraud

धोखाधड़ी में पालिका का ठेकेदार और कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including contractor and worker of municipality in fraud
2019 में नौरोजपुर गुर्जर गांव के कृष्णपाल ने महिला सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्लाट कब्जाने के लिए फर्जी रसीद तैयार और बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका के ठेकेदार और कर्मी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीन साल से इस मुकदमे की जांच कर रही थी। महिला सहित दो आरोपी अभी भी फरार है।

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले कृष्णपाल सिंह ने वर्ष 2019 में बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कृष्णपाल का आरोप था कि उसके भाई राजबीर, भतीजे कमलदीप, चित्रांश उर्फ मोहित, महिला मुनेश, खेकड़ा के सचिन धामा व बागपत के सुनील चौहान ने प्लाट कब्जाने के लिए फर्जी रसीद तैयार की। इसके बाद फर्जी तरीके बैनामा कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजबीर, बागपत नगर पालिका कर्मी सचिन धामा निवासी मुंडाला और सुनील चौहान निवासी मिर्धानपुरा पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर और सुनील ठेकेदार है। फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed