फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands of devotees take a dip in Yamuna on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई

Fri, 19 Nov 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees take a dip in Yamuna on Kartik Purnima
कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में स्नान करने के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत/छपरौली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया और सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। घाट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीददारी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर नगर के पक्का घाट स्थित यमुना घाट पर शुक्रवार को सुबह सवेरे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। नगर के पक्का घाट पर शुक्रवार को सुन्हैड़ा, काठा, सिखेड़ा, पाली, मवीकलां, बालैनी, बासौद, अग्रवाल मंडी टटीरी, टटीरी, नयागांव हमीदाबाद, अमीनगर सराय, सिंघालवी अहीर, बसौद, मीतली, सिसाना सहित अन्य गांवों से टैक्ट्रर ट्राली, बाइक, टेंपो और बुग्गी में सवार होकर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। यमुना घाट पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीददारी की। यमुना घाट पर दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शांति व्यवस्था बनाने के लिए यमुना पर पुलिस बल तैनात रहा। उधर, छपरौली में यमुना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। यमुना घाट पर शिव मोक्ष धाम मंदिर पर मेला लगाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर दीपदान किया। मोक्ष धाम मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भंडारा कर प्रसाद वितरित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव स्थित गुरुद्वारे में भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में गुरु प्रदीप के निर्देशन में पूजा अर्चना की गई। भंडारे में प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु प्रदीप ने कहा कि गुरुद्वारे का अर्थ होता है गुरु का द्वार होता है। गुरु के बिना मानव रास्ते से भटक जाता है।

जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर

जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed