{"_id":"6a006dca0c1bb82352039f1d","slug":"third-accused-involved-in-deepaks-murder-arrestthird-accused-involved-in-deepaks-murder-arrestedd-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151438-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दीपक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दीपक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दीपक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। नांगल गांव में किसान दीपक की हत्या के तीसरे आरोपी कपिल उर्फ काला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
किसान दीपक की हत्या शुक्रवार रात को हुई थी, जब वह खेत से लौट रहे थे। उन्हें लोहे की रोड से पीटकर मार डाला गया था। इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में दीपक के चाचा ब्रह्मपाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के अमित, उसके भाई मोहित, पिता आनंद और कपिल उर्फ काला को नामजद किया था। ब्रह्मपाल ने पुलिस को बताया था कि दुकान से उधार सामान लेने को लेकर हुए विवाद में दीपक की हत्या की गई थी। पुलिस ने पहले ही हत्यारोपी अमित और उसके पिता आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि कपिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजदों को लेकर जांच अभी जारी है।