{"_id":"5f47f6d28ebc3e7133782a38","slug":"things-will-change-four-routes-will-be-made-in-the-name-of-daughters-who-become-stars-baghpat-news-mrt498334317","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेंगे हालात, सितारा बनीं बेटियों के नाम पर बनेंगे चार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेंगे हालात, सितारा बनीं बेटियों के नाम पर बनेंगे चार मार्ग
विज्ञापन
गाधी गांव निवासी खिलाड़ी कोमल शर्मा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर ध्यानचंद पथ योजना
- छवि तोमर, तनु राठी, कोमल शर्मा और सानिया चौधरी के नाम पर होगा नामकरण
- बली गांव के पहलवान वरुण के नाम पर भी जिले में बनेगा एक मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गड्ढों में तब्दील होने चुकी जिले की चार सड़कों के दिन बदलने वाले हैं। मेजर ध्यानचंद पथ योजना के अंतर्गत इन चार मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। खेल के मैदान पर जनपद का नाम रोशन कर चुकी चार बेटियों के नाम पर इन मार्गों का नाम रखा गया है। बली गांव के पहलवान वरुण के नाम पर भी एक मार्ग का नामकरण होगा।
छपरौली विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों के नाम पर दो मार्ग बनेंगे। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि हसनपुर जिवानी से कंडेरा जाने वाले 4.8 किलोमीटर के मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य के लिए 61.15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हसनपुर जिवाना की वॉलीबाल खिलाड़ी छवि तोमर के नाम पर इस मार्ग का नामकरण होगा। इसके अलावा हिम्मतपुर सूजती से असारा तक करीब 2.32 किमी के मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य के लिए 25.36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग का नाम टीकरी की वॉलीबाल खिलाड़ी तनु राठी के नाम पर होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविदत्त ने बताया कि 1.80 किमी सीसी रोड बली-निबाली मार्ग का निर्माण वरुण पहलवान बली के नाम पर किया जाएगा। इसकी लागत 13.57 लाख रुपये आएगी। अग्रवाल मंडी टटीरी से ब्राह्मण पुट्ठी मार्ग जाने वाले 2.38 किमी मार्ग का निर्माण गाधी गांव की खिलाड़ी एथलीट कोमल शर्मा और तानिया चौधरी के नाम पर होगा। मार्ग की लागत 24.35 लाख रुपये आएगी।
विज्ञापन
किसने क्या कहा
- छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि खिलाड़ियों के नाम पर मार्ग के नाम रखे गए हैं। सरकार का प्रयास सराहनीय है। क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
- बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। युवाओं को देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने चाहिए।
- बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। खेल दिवस पर खिलाड़ियों जिले को यह तोहफा दिया है।
खिलाड़ियों ने क्या कहा
- नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी छवि तोमर ने कहा कि उनके लिए यह खुशी की बात है। वह और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगी।
- वॉलीबाल खिलाड़ी तनु राठी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को और अधिक बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।
- वरुण पहलवान ने कहा कि उनके लिए यह बेहद खुशी की बात है। सरकार के कार्य से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
- एथलीट कोमल शर्मा ने कहा कि वह बेहद खुश है। जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
- एथलीट तानिया चौधरी ने कहा कि ध्यानचंद योजना में मार्ग का नाम उनके नाम पर रखे जाने से खुशी है। सरकार का प्रयास सराहनीय है।