फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be recovery of nine and a half lakhs from the Principal and Secretary

प्रधान व सचिव से होगी साढ़े नौ लाख की रिकवरी

Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be recovery of nine and a half lakhs from the Principal and Secretary
बागपत। मलकपुर के ग्राम प्रधान व सचिव ने बिना स्वीकृति के विकास गांव में नौ लाख 41 हजार रुपये के कार्य करा दिए है। डीडीओ हुब लाल ने शनिवार को ग्राम प्रधान व सचिव से रिकवरी करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि मलकपुर के ग्राम प्रधान व सचिव ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में शासकीय पैसे का मनमाने ढंग से प्रयोग किया है। कराए गए विकास कार्यों को ग्राम पंचायत पर तैनात अवर अभियंता से सत्यापित नहीं कराया है और न ही तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की है। इससे शासकीय धनराशि का प्रयोग मनमाने ढंग से करना माना जाता है। गांव में किए गए विकास कार्यों में नौ लाख 41 हजार 160 रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से राशि रिकवरी तथा इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed