फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be no combustion in Baghpat and Baraut, the effigy will be burnt in other eight places

बागपत व बड़ौत में दहन नहीं होगा दशानन, अन्य आठ जगहों पर फुंकेगा पुतला

Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There will be no combustion in Baghpat and Baraut, the effigy will be burnt in other eight places
- बागपत व बड़ौत में रामलीला कमेटी को पुतला फूंकने की प्रशासन से नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन

- दशहरा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, करीब 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दशहरा पर शुक्रवार को बागपत व बड़ौत में रावण का पुतला दहन नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रशासन से कोरोना के कारण इसकी अनुमति नहीं मिली है। जबकि जिले में अन्य आठ जगहों पर पुतला दहन किया जाएगा। दशहरा को लेकर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और इसके लिए करीब 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी जगह-जगह व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

बागपत व बड़ौत में भले ही रामलीला का मंचन किया जा रहा हो, लेकिन इन दोनों जगह शुक्रवार को दशहरा पर पुतला दहन नहीं किया जाएगा। बागपत की श्री रघुवर रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय रूहेला ने बताया कि प्रशासन से रावण परिवार का पुतला फूंकने की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए इस बार रावण परिवार का पुतला नहीं फूंका जाएगा। बागपत में केवल रामलीला का मंचन किया जाएगा। बड़ौत के रामलीला समिति के अध्यक्ष धनश्याम शर्मा ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बड़ौत शहर में रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाएग। इनके अलावा अहमदशहापुर पदड़ा, खेकड़ा, रटौल, ललियाना, अमीनगर सराय, तितरौदा, बिनौली समेत आठ जगहों पर शाम को करीब सवा छह बजे से आठ बजे के बीच पुतला दहन होगा। एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि दशहरा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और रामलीला स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed