फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be agitation to get the outstanding sugarcane payment and to get the price fixed at Rs. 450

Baghpat News: बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और मूल्य 450 रुपये कराने के लिए होगा आंदोलन

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
There will be agitation to get the outstanding sugarcane payment and to get the price fixed at Rs. 450
बालैनी। बुढ़सैनी गांव में किसान मजदूर संगठन की रविवार को पंचायत हुई। प्रदेश सरकार से नलकूपों पर मीटर न लगाने, बकाया गन्ना भुगतान कराने, गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित करने, संरक्षित पशुओं को पकड़ने सहित अन्य मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी करने में लगी हुई है। यदि किसान मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते है तो उनकी आवाज को दबाया जाता है। अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ। एक तरफ तो सरकार 14 में भुगतान करने की बात कहती है और दूसरी तरफ मिलों पर दबाव बनाकर भुगतान नहीं कराया जाता।
विज्ञापन

नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। ऊर्जा निगम ने बकाया बिलों पर छूट की योजना चलाई है और एक किलो वाट पर शत प्रतिशत सरचार्ज छूट की घोषणा की है। मगर जब एक किलो वाट के कनेक्शन ही नहीं है तो उसका लाभ किसे मिलेगा। कहा कि जनपद में कहीं पर भी नलकूपों पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे और यदि कोई कर्मचारी नलकूप पर पहुंचा तो उसको भगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन किसानों की आवाज को उठाता रहेगा और हक मिलने तक शांत नहीं रहेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता राजबीर व संचालन अमरेंद्र शर्मा ने किया। पंचायत में जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदीप मलिक, जय कुमार प्रधान, नवीन, पवन पुनिया, अजय यादव, रोहित शर्मा, मुकेश, महेश, परवेज, सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed