फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a ruckus in the meeting held in the district panchayat with the support of the block chief and MP representative

Baghpat News: जिला पंचायत में ब्लॉक प्रमुख और सांसद प्रतिनिधि के सहारे हुई बैठक में हंगामा

Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus in the meeting held in the district panchayat with the support of the block chief and MP representative
बागपत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को ब्लॉक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि के सहारे कोरम पूरा करके करानी पड़ी। इसके बावजूद बैठक में सदस्यों ने हंगामा किया और उनकी अध्यक्ष ममता किशोर के साथ नोकझोंक हुई तो उनके पति जयकिशोर भी बीच में आ गए। वहां अध्यक्ष व उनके पति ने सभी वार्डों में कार्य कराने का आश्वासन दिया तो 15 करोड़ के कार्यों समेत समिति बनाने के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत में 22 जून को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। मगर बैठक में केवल तीन सदस्य ही पहुंचे थे और अन्य सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। पहली बैठक का बहिष्कार होने पर अध्यक्ष ममता किशोर ने 29 जून को दोबारा बैठक की तारीख तय कर दी थी। इस बैठक में निर्वाचित सदस्य नौ व खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा के अलावा सांसद प्रतिनिधि राजीव बालियान और सीडीओ नीरज श्रीवास्तव पहुंचे। मगर बैठक में सदस्यों ने विकास कार्य नहीं कराने जाने का आरोप लगाते हुए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि केवल अपने करीबियों के वार्डों में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए तो संजय डीलर, सुनील आदि के वार्ड में एक रुपए का कार्य भी नहीं कराया। सभी वार्डों में खर्च हुए बजट का ब्यौरा रखने की बात कही गई। इसका ब्यौरा अगले सप्ताह देने पर सहमति बनी। वहां हंगामा होने पर अध्यक्ष के पति जयकिशोर भी बीच में आ गए और सदस्यों की मान मनौव्वल करके भविष्य में सभी के वार्ड में बराबर कार्य कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के पति के साथ मनुपाल बंसल, सुनील, रविंद्र बली समेत अन्य सदस्यों की काफी देर तक विकास कार्यों को लेकर नोकझोंक हुई तो उसने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने की बात कही। इसके साथ ही पुरानी कार्य योजना में बदलाव करके पहले जिन वार्डों में कार्य हो चुका है, उनकी जगह उन वार्डों में कार्य कराने की बात कही गई है। इनमें कार्य काफी कम हुआ है। तब सदस्यों ने हस्ताक्षर करे तो कोरम पूरा करके एजेंडे को रखकर प्रस्ताव पास कराए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड के 33 सदस्यों में यह 11 रहे मौजूद
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष ममता किशोर के अलावा सदस्य जैतून, बसंत तोमर, प्रवेंद्र तोमर, सुनील कुमार, सुभाष गुर्जर, शाहिदा, मनुपाल बंसल, मिथलेश, ब्लॉक प्रमुख खेकड़ा रश्मि धामा, सांसद के प्रतिनिधि राजीव बालियान पहुंचे। इस तरह बोर्ड में निर्वाचित 20 सदस्यों के अलावा सभी ब्लॉक प्रमुख, सभी विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य समेत 13 पदेन सदस्य होते हैं। इस तरह 33 सदस्यों में कोरम पूरा करने के लिए 11 का बैठक में होना जरूरी है। यहां ऐसा पहली बार हो रहा है कि निर्वाचित सदस्य नहीं पहुंच रहे हैं और पदेन सदस्यों के सहारे बैठक करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियां बनाई जाएंगी तो 15 करोड़ से ज्यादा से विकास होगा
बोर्ड बैठक में सबसे पहले विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव पास किया गया। इसको जल्द ही बनाकर अध्यक्ष को भेजा जाएगा। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के सात करोड़ रुपये और पंचम वित्त आयोग के करीब आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। इनके अलावा करीब ढ़ाई करोड़ के वेतन व अन्य भत्तों का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed