चमरावल में दो घरों से लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात गांव निवासी लोकेश पुत्र रामेश्वर अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। जिस कमरे में परिवार सोया हुआ था उसके बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। लोकेश ने बताया कि चोर घर से 22 हजार की नकदी, 26 तोला सोना, एक किलो चांदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने दिनेश पुत्र रघुनंदन के घर को निशाना बनाया। जहां से चोरों ने सात हजार की नकदी, सात तौला सोना, दो किलो चांदी सहित अन्य हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। दिनेश ने बताया कि उसके लड़के अंकित की शादी इसी माह हुई थी। चोरों ने शादी के सारे सामान और गहने चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चोरी के तीन दिन बाद जांच को पहुंची पुलिस
दोघट (ब्यूरो)। गांगनौली गांव के तीन घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस तीन दिन बाद जांच करने पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव में 23 दिसंबर की रात चौकीदार मकसूद, राजपाल व राजेंद्र के मकान में घुसकर चोर हजारों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान ले गए थे। इस संबंध में 24 दिसंबर को दोघट थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के तीन दिन बाद दोघट पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। क्षेत्र में दमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो वे एसपी बागपत से मिलेंगे।