{"_id":"6ac952703e560eb32401b108","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160289-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का शक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का शक जताया
विज्ञापन
दोघट। इदरीशपुर गांव के जंगल में शुक्रवार की सुबह मजदूर सोनू (21) का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। वहां आए पुलिसकर्मियों ने शव नीचे उतारकर जांच की। सोनू के भाई संतराम ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
इदरीशपुर गांव निवासी की किसान रामबली ने शुक्रवार को पुलिस को खेत की तरफ जाने वाले मार्ग पर शीशम के पेड़ पर चादर से बने फंदे पर युवक का शव होने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने मृतक की पहचान सोनू निवासी इदरीशपुर के रूप में की। पुलिस को मृतक की जेब से 550 रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया। वहां आए उसके भाई संतराम ने बताया कि सोनू मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात उसका भाई गांव में ही दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। वहां से आने के बाद दोस्तों के धोखा देने की बात कहने लगा। सोनू के नशे में होने पर घेर में जाकर सोने के लिए भेज दिया।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। संतराम ने सोनू की हत्या कर शव लटकाने की आशंका भी जताई। सोनू के परिवार में मां शकुंतला, बहन प्रियंका और बड़ा भाई संतराम हैं। वह अविवाहित थे। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या करना सामने आया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।