फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: इंसानियत को जिताकर जिंदगी हार गए कपिल

Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा (बागपत)। कस्बे में दुकान और मकान में आग लगने पर मां-बेटी को बचाने के प्रयास में सिलिंडर फटने पर झुलसे घासमंडी के रहने वाले कपिल (24) की शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं व्यापारी अंकुर जैन और उनके पड़ोसी जाहिद का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में पाठशाला मार्ग पर मोहल्ला औरंगाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे व्यापारी अंकुर जैन की किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उनके शोर मचाने पर मदद के लिए आए पड़ोसी जाहिद और राहगीर कपिल निवासी घासमंडी भी आग पर काबू पाने लगे और दुकान के ऊपर बने मकान में फंसी व्यापारी की पत्नी स्वाति जैन और बेटी अनन्या जैन को बचाने के प्रयास में जुट गए। तभी दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके से फटने से कई लोग झुलस गए। इनमें कपिल भी शामिल थे, जिनका कमर व अन्य हिस्सा झुलस गया।
विज्ञापन

इस हादसे में स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई थी, जबकि झुलसे व्यापारी व्यापारी अंकुर जैन, जाहिद और कपिल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे कपिल की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इस तरह कपिल ने मदद करके इंसानियत दिखाई और अब वह अपनी जिंदगी हार गए। उनकी मौत की जानकारी मां मेमकला और बहन शिवानी को दी गई। उनका शव खेकड़ा लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पर जा रहे थे परिवार के इकलौते बेटे कपिल, आग लगी देख मदद करने लगे
घासमंडी निवासी दिनेश ने बताया कि कपिल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जौला के रहने वाले थे, जो परिवार के इकलौते बेटे थे। बचपन में उसके पिता रामनिवास की मौत हो गई थी। तभी से वह अपनी मां के साथ ननिहाल आकर रहने लगे थे। कपिल सबमर्सिबल व नलकूप का बोरिंग करने का काम करते थे, बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से काम पर जा रहे थे। तभी रास्ते में दुकान में आग लगी देखते ही व्यापारी की मदद करने में जुट गए।

उनके परिवार में तीन बहन शिवानी, महिमा और आरती हैं, जिनमें शिवानी और महिमा की शादी हो चुकी है। कपिल की अभी शादी नहीं हुई थी। दिनेश ने बताया कि कमर झुलसने के बाद कपिल की हालत ऐसी थी कि वह बोल भी रहे थे लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। उनके ननिहाल में मामा गोविंदा, मनोज और नानी बीरो देवी हैं।
वर्जन-
खेकड़ा में आग लगने पर झुलसे युवक कपिल की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है। व्यापारी समेत एक अन्य का अभी उपचार चल रहा है, जिनकी हालत में सुधार है।
-रोहन चौरसिया, सीओ खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed