फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft by uprooting the shutter of the spare parts shop

स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी

Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Theft by uprooting the shutter of the spare parts shop
मेरठ रोड पर स्थित दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया, कोतवाली में शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चोरों ने मेरठ रोड पर एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना का मंगलवार सुबह पता चला। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
ठाकुरद्वारा मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार की मेरठ रोड पर आईडीबीआई बैंक शाखा के पास बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह सोमवार शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो उसका शटर उखड़ा मिला। दुकान के अंदर से करीब तीन लाख रुपये का सामान व 52 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने चोर पकड़ा, तार बरामद
चांदीनगर। थाना पुलिस ने मंगलवार चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का तार बरामद किया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि पुलिस एक आरोपी को पहले जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
बागपत। सिसाना गांव के रहने वाले उमेश चौहान ने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से बागपत आए थे। लौटते वक्त रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। उमेश ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed