{"_id":"58597f584f1c1b774fe3a2e1","slug":"the-young-man-in-the-train-robbery-kekdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा के युवक से ट्रेन में लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा के युवक से ट्रेन में लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में सोमवार की रात में सहारनपुर के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सवार कुछ युवक खेकड़ा के युवक से 12 हजार रुपये, मोबाइल और कीमती कागज लूटकर भाग गए।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी युवक अंकित धामा पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार की रात्रि में सहारनपुर से वाया शामली खेकड़ा आने वाली ट्रेन में सवार हुआ। रात्रि करीब आठ बजे ट्रेन रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। तभी ट्रेन की डिब्बे में सवार तीन युवकों ने खेकड़ा निवासी अंकित धामा को दबोचा और उससे 12 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड आदि लूटकर ट्रेन से कूदकर भाग गए। युवक ने तुरंत ही ट्रेन को वैक्यूम काटकर रुकवाया।
पीड़ित ने बताया ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार कांस्टेबिल उसके पास पहुंचे और उसने घटना की उन्हें जानकारी दी। कांस्टेबिलों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय अपना नाम और मोबाइल नंबर देकर चले गए। पीड़ित के पिता महेंद्र सिंह मंगलवार को खेकड़ा थाने मेें पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन मामला जीआरपी का होने के कारण पुलिस ने उन्हें थाना जीआरपी जाने को कहा। पीड़ित ने जीआरपी के अधिकारियों से बदमाशों का सुराग लगाने की मांग की।