फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The water coming in the Yamuna drew lines of worry on the faces of the farmers.

Baghpat News: यमुना में आये पानी ने किसानों के चेहरे पर खींची चिंता की लकीरें

Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The water coming in the Yamuna drew lines of worry on the faces of the farmers.
- पानी बढ़ने से मजदूरी के लिए यमुना पार जाने वाले मजदूरों की परेशानी भी बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना में छोड़े गये पानी ने किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद कर दी। जिसने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। इसके अलावा मजदूरी के लिए यमुना पार कर हरियाणा जाने वाले मजदूरों की भी परेशानी बढ़ गई हैं।
तीन दिन पहले हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 74 हजार क्यूसेक पानी जैसे ही यमुना नदी में बागपत की सीमा में पहुंचा तो जलस्तर बढ़ गया। जिससे यमुना में उगाई गई खरबूजे, तरबूज, लौकी, खीरे समेत अन्य फसल जलमग्न हो गई। जिससे कुछ फसल पानी में बह गई, जबकि कुछ पानी भर जाने के कारण बर्बाद हो गई। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो गया। जिले में किसानों की 500 बीघा से अधिक फसल बर्बाद होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई। जिस पर किसान इशाकी, रामकुमार, जयकिशन, राजबीर, धर्मेंद्र, राजेश ने बताया कि खरबूजे और तरबूज का सीजन चल रहा है। लेकिन अब फसल बर्बाद होने के कारण फसल की लागत भी पूरी नहीं आई। जिस कारण अब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी इसी तरह फसल बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन

मजदूर बोले, बढ़ गई परेशानी
बागपत समेत कई गांवों से सैंकड़ों मजदूर रोजाना यमुना पार कर हरियाणा मजदूरी करने के लिए जाते है। मजदूर राजेश, सोनी, अख्तर समेत अन्य ने बताया कि पहले यमुना में पानी कम होने के कारण पैदल ही यमुना पार चले जाते थे, लेकिन अब पानी आने के कारण नाव में बैठकर जाना पड़ता है। जिसके लिए काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है।

खुटार के जंगल में काटी गई लकड़ी। संवाद

खुटार के जंगल में काटी गई लकड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed