फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family buried under debris after beam of under-construction house collapses

Baghpat News: निर्माणाधीन मकान का बीम टूटने पर मलबे में दबा परिवार

Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Family buried under debris after beam of under-construction house collapses
-पांच लोग हुए घायल, आसपास के लोगों ने सभी को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मंगलवार सुबह कस्बे की पट्टी भरवानिया में एक निर्माणाधीन मकान का बीम अचानक टूट गया। हादसे में मकान मालिक सुरेंद्र कश्यप सहित परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
पट्टी भरवानिया निवासी मोनू कश्यप ने बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार सुबह काम के दौरान अचानक बीम टूटकर नीचे गिर गया। मकान में मौजूद मजदूर और अन्य लोग भागकर जान बचाने में सफल रहे। हालांकि उनके पिता सुरेंद्र, राजमिस्त्री ज्ञानेंद्र, ललिता, सोनू और बच्ची शिवानी मलबे में फंस गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और हादसे की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बीम टूटने से हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायलों की हालत में अब सुधार है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed