फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The victim student is not getting treatment at the district hospital at Baghpat

दुष्कर्म पीड़िता की हालत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए दो दिन से जिला अस्पताल में बैठे हैं परिजन

Thu, 19 Sep 2019 10:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Sep 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
The victim student is not getting treatment at the district hospital at Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले में रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की फिर से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सकों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करने से इंकार कर दिया। परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल में बैठे हुए हैं। छात्रा की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। 

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 अगस्त को कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में कक्षा पांच के छात्रा ने दुष्कर्म किया था। पुलिस 15 दिनों तक मामले को दबाने में लगी रही। छात्रा की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन


वहीं एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने तत्कालीन थानाध्यक्ष नरेश कुमार को निलंबित कर दिया था। छात्रा का एक सप्ताह तक जिला अस्पताल में उपचार चला था। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी थी। अब फिर से दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ गई। तीन दिन पहले परिजन छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने दवाई देकर घर भेज दिया, लेकिन छात्रा की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन दो दिनों से छात्रा को जिला अस्पताल में लेकर बैठे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: स्कूल से लौटे 5 वर्षीय बेटे के सामने खुला सौतेली मां का ऐसा राज..., बालक को दी दर्दनाक मौत

आरोप है कि चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। छात्रा के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। वह बेटी का उपचार प्राइवेट अस्पताल में नहीं करा सकता। जिला अस्पताल के चिकित्सक उसे भर्ती नहीं कर रहे है। उसकी हालत बहुत खराब है। दो दिनों से बेटी को लेकर अस्पताल में बैठा हुआ है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक हिरासत में लिया

इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का अस्पताल में उपचार नहीं हो सकता। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। परिजन उसे लेकर नहीं जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed