फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The tree was uprooted and fell on the power line, the light remained on for ten hours

Baghpat News: पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिरा, दस घंटे बत्ती रही गुल

Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The tree was uprooted and fell on the power line, the light remained on for ten hours
बागपत। शहर में कोर्ट रोड पर शुक्रवार रात एक पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूट गए। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से शनिवार सुबह को पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी। इससे करीब 25 हजार लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर गली नंबर छह के बाहर लगभग 80 साल पुराना नीम बड़ा पेड़ था। पेड़ शुक्रवार रात में करीब दो बजे उखड़ गया और विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे दो खंभों के बीच के तार टूट गए और कोर्ट रोड, सिसाना रोड, पुरानी तहसील मोहल्ला, बड़ौत रोड, नौरोजपुर रोड, मुख्य बाजार समेत अन्य कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मी शनिवार सुबह को पहुंचे और लाइनों को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। दोपहर 12 बजे तक पेड़ हटाने के साथ ही लाइन ठीक की गई।
उसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी और इस तरह से करीब दस घंटे तक आपूर्ति ठप रही। उसके बाद भी दिनभर काफी देर के कई अघोषित कट लगाए गए और दोपहर से शाम तक कई बार में करीब दो घंटे के कट लगाए गए। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी की आपूर्ति नहीं होने से बढ़ी परेशानी
विद्युत आपूर्ति शनिवार सुबह ठप रहने के कारण नगर पालिका का पेयजल सप्लाई के लिए लगा ट्यूबवेल भी नहीं चल सका, जिससे पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। यहां कोर्ट रोड, पुरानी तहसील मोहल्ला, भजन विहार, कश्यप काॅलोनी, ईदगाह काॅलोनी, नौरोजपुर रोड, बड़ा बाजार समेत अन्य जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा और कई जगह पानी के लिए हैंडपंप या लोगों के निजी सबमर्सिबल पर लाइन लगी रही।
--
यहां रात में बिजली चली गई थी, जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि इनवर्टर भी जवाब दे गए और पानी की आपूर्ति नहीं आने से परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार दोपहर को बिजली आपूर्ति हुई और समस्या दूर हो सकी। - कौशल्या देवी, भजन विहार
------
विद्युत लाइन के तार टूटने के बाद शनिवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे काफी परेशानी हुई और पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ गई। पानी की सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। - निर्मला देवी, कोर्ट रोड

-----
कोट...
पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन पर गिर गया था, जिससे तार टूट गए थे। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। उस लाइन को कर्मियों ने शनिवार दोपहर तक ठीक कर दिया था, जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हुई। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed