फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The strike will continue till the agricultural law is not withdrawn: Rajveer

कृषि कानून वापस न लेने तक जारी रहेगा धरना: राजवीर

Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The strike will continue till the agricultural law is not withdrawn: Rajveer
दोघट। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर किसानों का धरना किसान की अर्थव्यवस्था बचाने के लिए चल रहा है। जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेगी तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

दाहा गांव में मंगलवार को विकास राणा के आवास पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर जबरन कानून थोपना चाहती है। जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली बार्डर पर किसान की अर्थव्यवस्था बचाने के लिए धरना चल रहा है। सरकार कृषि प्रधान देश को आगे बढ़ने में बाधा डाल रही है। कोरोना काल में भी देश की जीडीपी दर को कृषि ने ही बचाया है। सरकार कृषि कानून वापसी पर हठधर्मिता दिखा रही है, लेकिन किसान झुकेंगे नहीं। शांतिपूर्ण धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कृषि कानून वापसी नहीं ले लेती। इस मौके पर गौरव टिकैत, पप्पन राणा, ब्रह्मपाल मुखिया, विनेश राणा, विनोद राणा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed