फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The search for the accomplices of the young man caught in Delhi

दिल्ली में पकड़े गए युवक के साथियों की तलाश में दबिश

Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The search for the accomplices of the young man caught in Delhi
बालैनी (बागपत)। बालैनी गांव निवासी दिल्ली में श्रम मंत्रालय में क्लर्क के पद पर तैनात युवक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार की तस्करी में पकड़ा है। युवक को साथ लेकर क्राइम ब्रांच की टीम बालैनी पहुंची और उसके साथियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बालैनी गांव निवासी इंसार उर्फ कल्लु दिल्ली में श्रम मंत्रालय में बाबू के पद पर तैनात हैं। तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अवैध हथियार की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा था। क्राइम ब्रांच की टीम को इंसार के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। जांच में क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला कि इसके तार बालैनी से ही जुड़े हैं। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को साथ लेकर बालैनी गांव पहुंची और उसके साथी की तलाश को गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का साथी बालैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश की तलाश में आई थी, लेकिन वह नहीं मिला, हमारी पुलिस द्वारा भी उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed